थाना मारहरा पुलिस द्वारा 03 सटोरिये सट्टा लगाते खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार,
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स
एटा पुलिस की छापामारी थाना मारहरा पुलिस द्वारा 03 सटोरिये सट्टा लगाते खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, कुल 3000/- रुपये, 07 मोबाइल,03 नोटबुक व एक पेन बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा 03 सटोरियों को सट्टा लगाते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार:- दिनांक 17.10.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर गफूरगंज खाली पड़े हबीब के मकान से 03 सटोरियों को सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है, मौके से 3000 रुपए, 07 मोबाइल फोन, 03 नोटबुक व एक पेन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थाना मारहरा पर 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता 1- मोहम्मद रिजवान उर्फ नवाज शरीफ पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी गफूरगंज मारहरा एटा। 2- फैजान मैम्बर पुत्र ऐजाद निवासी उपरोक्त।3- सोहेल पुत्र हमीद निवासी उपरोक्त।
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

