ताजन्म काग्रेंस को समर्पित रहे पूर्व विधायक उदयवीर सिंह राठौर के निधन से शोक की लहर ,विनम्र श्रद्धांजलि

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

एटा !  आज रविवार की भोर होते ही अलीगंज से काग्रेस के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उदयवीर सिंह राठौर का ह्रदयधात पडने के पश्चात  स्वर्गवास होने की खबर काग्रेसियों व समर्थकों में फैलते ही शोक की लहर दौड गई  ! खबर लगते ही  कांग्रेस जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीक के नेतृत्व सैकड़ों काग्रेसियों ने उनके गांव चिलौली में पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडा पहनाकर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की ! भारत सरकार के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पुत्री ने उनके परिजनों से फोन पर बात कर शोक व्यक्त करते हुए दुख प्रकट किया एवं सांत्वना दी   ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रकाश प्रधान सहित , अनिल सोलंकी ,रजत यादव(आकाश) जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, पूर्व जिलाध्यक्ष एकेश लोधी,मो०इरफान एडवोकेट, डॉ. योगेश यादव,योगेश राजपूत,निलमाराज,रामकुमार सक्सेना, सारिक अली, नीरज यादव,गगन सविता,नौसाद अली,तलविंदर राजपूत,मुस्तफा अली,राजेश राजपूत,रामचन्द्र दुबे,भगवान स्वरूप प्रजापति, रविन्द्र लोधी आदि काग्रेसियों ने श्रद्दासुमन अर्पित किऐ  !

Don`t copy text!