पुलिस कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी प्रत्येक रविवार की भांति चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर किया गया श्रमदान-

प्रत्येक रविवार की भांति चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.10.2020 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री आर0 एस0 गौतम के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना परिसर व पुलिस लाइन्स में पुलिस कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।
स्वच्छता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार मिश्रा द्वारा नर्सरी में तैयार करवाए गए लगभग दस हजार विभिन्न प्रकार के फूल – पौधो को सभागार कक्ष, आदेश कक्ष, क्वार्टर गार्ड, नवग्रह वाटिका, पुलिस क्लब, एवं पुलिस परेड ग्राउंड के विस्तृत भू-भाग में सुव्यवस्थित व सुनियोजित तरीके से रोपित कराया जा रहा है।
उक्त स्वच्छता अभियान के क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना परिसर व कार्यालय की साफ-सफाई की गई।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

