राममगन ने दो दर्जन लोगों को दिलायी सपा की सदस्यता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्र के बाज पुरवा मजरे रौली गांव में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने की तथा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व विधायक राम मगन रावत ने अन्य पार्टियों को छोड़कर आए दो दर्जन से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई तथा उनका माला पहनाकर स्वागत किया। समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष राज नारायण लोधी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक श्री रावत ने वर्तमान भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मात्र जुमले बाजो की सरकार बन कर रह गई है प्रदेश में बलात्कार हत्या लूट चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं जिसे वर्तमान सरकार रोक पाने में पूरी तरह विफल है उन्होंने कुछ दिन पूर्व जिले के सतरिख में घटी घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि इस सरकार में बहू बेटियां कतई सुरक्षित नहीं है। जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने उपस्थित सभी से अपील करते हुए कहा कि आने वाले 2022 में प्रदेश के संपूर्ण विकास हेतु हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करते हुए सपा की सरकार बनाना होगा। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश बाजपेई विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव संदीप सिंह पंकज यादव बृजेश मिश्रा उमेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष राममिलन रावत आदि ने भी संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पार्टी का समर्थन करने की अपील की। जनता दल यूनाइटेड छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिला नेत्री प्रमिला सिंह यादव सहित भाजपा बसपा छोड़कर आए परी दीन शिवमंगल मनोज कुमार श्यामलाल सुंदर लोधी मुरली लोधी शेर बहादुर सहित तमाम लोगों ने समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनय तिवारी, उमेश यादव, अरविंद यादव, कुल्लूर सिंह, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!