बहराइच 19 अक्टूबर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच द्वारा 27 अक्टूबर 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थी ही आनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हंै। आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रही कम्पनियां आवेदित/प्रतिभागी बेरोजगार अभ्यर्थियों से उनके मोबाइल पर सम्पर्क कर साक्षात्कार करेंगी। श्री कुमार ने बताया कि रोजगार मेला आनलाइन आयोजित हो रहा है इसलिए किसी भी दशा में बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आनलाइन रोजगार मेले में कुल छः कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हंै। शिवशक्ति बायो टेक्नालाॅजीज लिमिटेड द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, बर्धमान टेक्सटाइल्स, द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव व ट्रेनी मशीन आपरेटर पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, पुखराज हेल्थ केसर प्राइवेट लिमिटेड वेलनेस एडवाइजन पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण, टेस्को रिन्यूएबल इनर्जी द्वारा बिजनेस डेवलमेण्ट इक्जीक्यूटिव पद हेतु इण्टर मीडिएट उत्र्तीण, धनवर्षा बायो प्लांटेक प्रा.लि. के लिए सेल्स रिप्रजेंटेटिव पद हेतु हाईस्कूल/इण्टर मीडिएट उत्तीर्ण तथा यूरेका काॅर्पस द्वारा फील्ड सेल्स इक्जीक्यूटिव पद हेतु हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मोबाइल पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।
श्री कुमार ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय बहराइच में सेवायोजन पोर्टल पर आनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थी ही साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को मेले में भाग लेने के लिए 26 अक्टूबर 2020 तक आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना आनलाइन आवेदन के कोई भी अभ्यर्थी प्रतिभाग नहीं कर सकेगा और न ही कम्पनियों द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों का मोबाइल पर साक्षात्कार लिया जायेगा।

