उन्नाव: शासन की मंशा से चलाए जा रहे मिशन शक्ति
अभियान-2020 के तहत नारी शक्ति, स्वावलंबन व सम्मान के तहत एसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर रविवार को जिले भर में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने महिला थाना पहुंचे 8 वादियों-प्रतिवादियों की सुनवाई कर पांच में से तीन को समझौते के तहत निपटारा किया गया। वहीं इनमें से एक पर मुकदमा दर्ज हुआ और दूसरे को न्यायालय में निस्तारण को भेजा गया। इसी क्रम में एंटी रोमियो प्रभारी पुष्पा सिंह ने शहर के निराला पार्क, बड़ा चौराहा, धवन रोड, अचलगंज तिराहा आदि स्थानों पर 21 मनचलों को हिदायत देते हुए सूचीबद्ध कर उनके स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया। वहीं बिना मॉस्क के बाजार में घूम रही महिलाओं को महिला पुलिस कर्मियों ने मॉस्क पहनने की नसीहत दी। -जासं