गौहत्या के सरगना पर राष्ट्रीय सुरक्षा अघिनियम (NSA) के अन्तर्गत थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच द्वारा की गयी कार्यवाही

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बहराइच दिनांक 26.07.2020 को घटित घटना गौहत्या करके आस पडोस में मांस की व्रिकी करके मीट बनाना एंव हिन्दू मुस्लिम सम्प्रदाय के बीच अमन चैन की छिन्न भिन्न करना तथा आस पास के गांव में सामप्रदायिक सौहार्द को विगडने, लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न करने तथा ग्राम सभा में डर एंव भय का माहौल बना रहना एंव जिसके सम्बन्ध में तथा उपरोक्त अपराध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 294/2020 धारा 3/5/8 गोबध निवारण अधिनियम , 201,120 वी भादवि0 बनाम हनीफ आदि 09 के विरुद्ध पंजीकृत हुआ दिनांक 27.07.2020 को अभियुक्त हनीफ पुत्र मजीद निवासी रंजीतबोझा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार बहराइच में निरुध है । चूंकि घटना से वर्ग विशेष को आहत करने वाली थी क्षेत्र में लोक व्यवस्था एंव शान्ति व्यवस्था बहाल करने हेतु आपेक्षिक कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम में गौहत्या के सरगना हनीफ उपरोक्त के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही पूर्ण करते हुए जिला मजिस्ट्रेट बहराइच द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत दिनांक 19.10.2020 को जिला कारागार बहराइच में निरुद्धि आदेशओ तामिला कराया गया एंव अग्रिम कार्यवाही विधिक प्रविधानो के अनुसार प्रचलित है ।

Don`t copy text!