बार एसोसिएशन का वार्षिक बजट पास चुनावी बिगुल बजा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

एल्डर्स कमेटी घोषित

भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन रूदौली की आम सभा की बैठक में वार्षिक बजट पास ही गया है।बजट पास होने के बाद चुनाव सम्पन्न कराने हेतु एल्डर्स कमेटी का गठन कर दिया गया है।
महामंत्री कृष्ण मगन सिंह ने बताया कि बुधवार को तहसील रूदौली में आयोजित बार असोसिएशन की आम सदन की बैठक में वार्षिक बजट पास हो गया है।चुनाव कराने हेतु चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।एल्डर्स कमेटी में इंद्रजीत सिंह एडवोकेट,चौधरी अजीमुद्दीन,गोरख नाथ तिवारी,अंबिका प्रसाद यादव व राम भोला तिवारी को शामिल करते हुए वरिष्ठता के अनुसार इंद्रजीत सिंह एडवोकेट को एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।वर्तमान अध्यक्ष कुलभूषण यादव रिटर्निंग अफसर होंगे।मीटिंग में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण यादव,महामंत्री कृष्ण मगन सिंह,अफसर रज़ा रिज़वी,अब्दुल हई खान,प्रमोद द्वेदी,मो0 फहीम खान,गया शंकर कश्यप,शकील अहमद,अजय यादव,चौधरी अजीमुद्दीन,साहेब सरन वर्मा,अली हैदर,राम भोला तिवारी,मो0 अहमद,वेद तिवारी,गोविन्द प्रताप सिंह,देवेन्द्र श्रीवास्तव,शाह अदनान,संतोष कुमार पांडेय,मो0 कलीम,संतोष श्रीवास्तव,इम्तियाज़ अहमद,हरिशचंद्र,रमेश सिंह,बालेन्द्र सिंह,वक़ार आलम,रजनीश कश्यप आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!