भ्रष्टाचार के दोषी पूर्व जिला कमांडेंट, होमगार्ड, लखनऊ सेवा से पदच्युत
शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
फर्जी मस्टररोल बनाकर करता था होमगार्डों की तैनाती मुख्यमंत्री ने किया सेवा से बर्खास्त
लखनऊ, 22 अक्टूबर: दायित्व निर्वहन में भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती लगातार जारी है। बुलंदशहर में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने के लिए घूस लेने वाले जिला कमाण्डेन्ट को नौकरी से बर्खास्त करने के बाद अब लखनऊ में तैनात रहे जिला कमाण्डेन्ट की सेवा समाप्त कर दी गई है। लखनऊ में तैनात रहे जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, कृपा शंकर पाण्डेय ने फर्जी मस्टररोल तैयार कर अनियमितता करते हुए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई और भुगतान भी कराया। मामले की शासन स्तर से हुई गहन जांच के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला कमाण्डेन्ट कृपा शंकर पांडेय को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

