मसौली बाराबंकी। किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाना एक बॉइक सवार के लिए घातक बन गया करपिया-मुबारकपुर मार्ग पर दोनों ओर जल रही पराली के धुँए के कारण वैन कार एवं बॉइक में टक्कर हो गयी जिससे बॉइक सवार जलती हुई पराली पर गिरकर बुरी तरह झुलस गया। जिसे लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा मजरे सतविसावा निवासी 42 वर्षीय निर्मल कुमार पुत्र स्व0 महावीर बाइक से अपने बच्चों को शहाबपुर स्थित गुलाबदेई इंटर कालेज में छोड़कर वापस घर लौट रहा था थे कि मुबारकपुर- करपिया रोड पर बन्दरहीबाग के निकट सड़क के दोनों तरफ जल रही पराली से उठने वाला धुँए के कारण सामने से मारुति वैन कार से टकरा गया जिससे बाइक चालक असंतुलित होकर पराली की आग की चपेट में गिर गया जिससे बॉइक सवार बुरी तरह झुलस गया। घटना को देखकर दौड़े आसपास के लोगो ने बॉइक सवार को आग की लपटों से निकाल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने घायल को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत चिंताजनक होने के कारण सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने मारुति कार नम्बर यू पी 32 एक्स 10 88 और चालक को मसौली पुलिस के हवाले कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि रोक के बाद भी पराली जलाने की जांच की जा रही है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

