महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी सिर चढ़कर बोल रहा: सुरेश यादव सदर विधायक ने जगन्नाथ मिष्ठान का किया उद्धघाटन

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। बीजेपी सरकार के कुशासन के चलते आज पूरा प्रदेश गंभीर संकट और समस्याओं से जूझ रहा है महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सिर चढ़कर बोल रहे है। ये बात सफेदाबाद स्थित जगन्नाथ मिष्ठान प्रतिष्ठान का सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उद्धघाटन करते हुवे कहा। सदर विधायक ने आगे कहा की प्रदेश में शिक्षित होने के बावजूद युवा बेरोजगार है वैसे तो सरकार में बैठे लोग सुशासन और रामराज्य की बात करते है लेकिन इनके राज में सबसे ज्यादा युवा परेशान है बीजेपी सरकार ने युवाओं को उज्जवल भविष्य के सपने दिखाए थे लेकिन यह सपना टूट गया है अब युवा बीजेपी की नीतियों से निराश है। विधायक धर्मराज ने कहा कि प्रतिष्ठान के खुलने से जहां राहगीरों को राहत मिलेगी वहीं क्षेत्रिय लोगो के लिए भी यह दुकान काफी कारगर साबित होगी और लोग अपनी जरूरत की सामग्री खरीद सकेंगे। विधायक ने कहा कि सरकार के लोग मंचो से तो गरीबों के हितैषी होने की बड़ी बड़ी बाते करते है जबकि हकीकत में उनकी नीतियों पूंजीवाद की वाहक है जो सिर्फ और सिर्फ सुनहरा सपना दिखाकर गरीबों और युवाओं का लगातार शोषण कर रहे है। इस मौके पर सुरेन्द्र यादव, वीरेंद्र यादव, राम सिंह, राम संजीवन बाबा, परशुराम, दिलीप यादव, संजय कुमार, दीपक गुप्ता, विनय कुमार यादव, बाबुल मिश्रा, हिमांशु वर्मा “विक्की” वीरेंद्र यादव, जसवंत यादव, मुन्ना यादव, युसुफ अब्दुल्ला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!