बाराबंकी। फर्जी नामों से ऑन लाइन शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने कोतवाली बदोसरांय मे शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत करने वाले व्यक्ति के विरूद्व कार्यवाही किये जाने की मांग किया है। दिये गये शिकायती पत्र में कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के मेलारायगंज निवासी सिराज वसीम व सदरे आलम ने ग्राम दुर्जन पुर निवासी इबादुर्रहमान पर आरोप लगाया है कि इन्होने हम लोगों के नाम से ऑनलाइन आवास हेतु शिकायत की है जो सरासर गलत है हम लोगों ने कोई शिकायत नही किया है हमारे नामों से पूर्णतया फर्जी शिकायत है। उपरोक्त तीनों ग्रामीणों ने ऑन लाइन शासन स्तर तक झूंठी शिकायत के विरूद्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी शिकायत करने वाले व्यक्ति के विरूद्व मुकदमा पंजीकृत कर दंण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की है । इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है जांचकर कार्यवाही की जायेगी।
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

