मसौली बाराबंकी। शनिवार को शहाबपुर चैराहे पर सड़क पार करते समय अज्ञात डीसीएम की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गयी पुलिस ने पँचनांमा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरनगर निवासी ओमकार की 45 वर्षीय पत्नी रामकली जो वर्तमान समय में कोतवाली क्षेत्र आलापुर मजार के निकट रहती है। शनिवार को नसीरनगर ग्राम पंचायत में राशन दुकान पर राशन लेने के लिए आ रही थी शहाबपुर चैराहे पर सड़क पार करते समय डीसीएम की चपेट में आने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी हॉइवे की एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पँचनांमा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

