व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार वर्मा ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश मीना कुमारी को पत्र लिखकर जनपद में धान खरीद ना होने की शिकायत की है उन्होंने अपने पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर एक टीम गठित कर जांच करवाएं उनका आरोप है कि जनपद बाराबंकी में किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है जिससे किसान दर-दर की ठोकरें खाकर अपना धान मिट्टी बोल बेच रहे हैं और किसानों को खासा नुकसान हो रहा है इसी दौरान उन्होंने पत्र में धान खरीद में राइस मिल्स की समस्याओं को देखते हुए धान की टेस्टिंग हलिंग की एक कमेटी गठित करा कर जांच करवाने की बात कही है उन्होंने कहा कि अगर इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले कुछ ही दिनों में धरना प्रदर्शन करते हुए किसानों व व्यापारियों की बात उठाने का काम किया जाएगा निर्मल कुमार वर्मा का आरोप है कि जनपद के अधिकारी कर्मचारी बड़ी-बड़ी मिल के मालिकों का धान खरीद कर उनसे मोटी रकम ले रहे हैं फिलहाल यह देखना होगा कि इस पर क्या कार्रवाई होती है।

Don`t copy text!