बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के डेढ़िया गांव में पुश्तैनी घर बंटवारे को लेकर दो सगे भाई आपस में भिड़ गए जिसमें दोनों पक्ष लहूलुहान हो गए फिलहाल दोनों पछ ने कोठी थाने में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है तो वही कोठी थाना प्रभारी ने उचित कदम उठाते हुए कार्यवाही के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार लुकमान अली तथा रमजान अली के बीच पुश्तैनी घर को लेकर विवाद हो गया आपको बता दें कि यह दोनों पक्ष सगे भाई हैं वही एक पक्ष का कहना है कि पुश्तैनी घर के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है जबकि जिस घर को लेकर विवाद हुआ है उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

