दीपावली में विद्युत विभाग करना चाहता है गरीबों के घरों में अंधियारा
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
-बड़े-बड़े बकायेदारों पर मेहनबान विद्युत विभाग -पांच हजार के गरीब बकायेदार के काटे जा रहे हैं कनेक्शन
-एफ0आई0आर0 का डर दिखाकर की जाती है वसूली
बाराबंकी। एक तरफ गरीब आदमी आर्थिक रूप से परेशान हैं तो दूसरी तरफ विद्युत विभाग अपने समूह द्वारा दीपावली से पहले गरीबों के घरों में अंधियारा करने करने के लिए बेताब दिख रहा है। मालूम हो कि जनपद में कई सरकारी विभागों मंे लगभग 7 करोड़ से अधिक का बकाया है किन्तु वहां पर विद्युत विभाग की दाल नहीं गल रही है तो गरीबों को ही बलि का बकरा बनाकर कनेक्शन काटकर उनके घरों में अंधियारा करके वसूली-दर-वसूली पर उतारू है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में बिजली विभाग अपने गिरोह द्वारा छापा मारने की कार्यवाही की जाती है और फिर शुरू होता हो वसूली का खेल, इस खेल में शामिल सभी लोग वसूली की धनराशि का बंदरबांट करते हैं। पहले तो उपभोक्ता को अत्याधिक डर व एफ0आई0आर0 की धमकी दी जाती है और रूपया न मिलने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर बाद में मोटी रकम वसूली की जाती है। कई रसूखदार इनके इस कृत्य का विरोध करते हैं और विभाग द्वारा काटे गये कनेक्शन को तुंरत जुड़वाकर अपनी लाइट चालू कर लेते हैं, लेकिन गरीब तबके के उपभोक्ता का कनेक्शन हफ्तों तक नहीं जोड़ा जाता है। विभाग द्वारा वर्तमान समय में सिरौली गौसपुर, नवाबगंज, बंकी, जैदपुर, सतरिख, सुबेहा, देवा, फतेहपुर, रामनगर, रामसनेहीघाट आदि स्थानों पर चेकिंग के नाम पर सिर्फ गरीब उपभोक्ता को ही हैरान व परेशान करके वसूली की जा रही है।
इस सम्बंध में जब एक उपभोक्ता से जब बात की गई तो उसने बताया कि मेरे घर पर लगभग 40 लोगों की टीम आई, मेरा कनेक्शन चेक किया तो उनका कनेक्शन सही मिला और मीटर घर के बाहर लगा हुआ था किन्तु वसूली के चक्कर में मेन केबल को चिटका दिखाकर लगभग 90 हजार रूपया का जुर्माना लगाया गया और तीन दिन बाद 40 चालिस हजार रूपये में तयतोड़ करके कनेक्शन चालू किया गया। पीड़ित ने बताया कि उसका केबिल बंदरों के द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व तोड़ दिया गया था और विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ही केबिल जोड़ा गया था, और टीम द्वारा बताया जा रहा है कि तुमको बिना रूपये दिये छुट्टी नहीं मिलेगी। वर्तमान समय में त्यौहार सिर पर है, हमने ब्याज पर पैसा लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों की डिमांड को पूरा किया है तब जाकर मेरा कनेक्शन चालू हुआ है। इस तरह का खेल पूरे जनपद में खेला जा रहा है, बड़े-बड़े सरकारी विभाग के बकायेदारों पर पुलिस मेहरबान और गरीब और निर्बल लोगों को किया जा रहा है परेशान व हैरान।
इस सम्बंध में जब विभाग के कर्मचारी से बात की गई तो उन्होनें बताया कि इस समय दीपावली का त्यौहार है, हम लोगों के पास भी खर्चा होता है और अपने उच्च अधिकारियों को खुश करने के लिए काजू कतली आदि की व्यवस्था भी तो करनी होती है, जिसका इंतिजाम हम लोग वसूली करके ही तो करेंगे और क्या हम लोग धान बेचकर गिफ्ट का इंतिजाम करेंगें।अब देखना है कि क्या बिजली विभाग इसी तरह से गरीब तबके का शोषण करता रहेगा या कोई जनपद का जीवित संगठन बिजली विभाग के इस अनैतिक कार्य के विरूद्ध बिगुल फूकेंगा या जनता इसी तरह काजू कतली का इंतिजाम करती रहेगी।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

