03 अभियुक्त गिरफ्तार, 38 लीटर कच्ची शराब बरामद।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

एटा अवैध शराब बरामदगी के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 38 लीटर कच्ची शराब बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

1- नयागांव दिनांक 28.10.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान खरसुलिया प्रतीक्षालय से 02 अभियुक्त को 18+10 (28) लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर मु0अ0स0 231/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम रिंकू वर्मा पुत्र कुंवरसिंह निवासी सराय अहगत थाना नयागांव एटा व *मु0अ0स0 232/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम कुलदीप पुत्र सोवरन सिंह निवासी सराय अहगत थाना नयागांव एटा। पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2- मिरहची दिनांक 28.10.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरन न्याज नगर से 01 अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची एटा पर मु0अ0स0 209/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम तेज सिंह पुत्र रामसिंह निवासी न्याज नगर थाना मिरहची एटा। पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Don`t copy text!