एटा थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, कस्बा क्षेत्र में गाली गलौज व फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत मुअसं- 103/2020 धारा 307, 323, 504, 506 भादंवि की घटना में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
घटना :- दिनांक 01.09.2020 को वादी जितेन्द्र पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी व थाना राजा का रामपुर एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 01.09.2020 को वादी कस्बा राजा का रामपुर में अपनी टेलर की दुकान में काम कर रहा था। तभी अमर सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी कहारान आया और गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जिससे वादी बाल बाल बचा गया अन्य लोगों को आता देख अमर सिंह वहाँ से भाग गया। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर मुअसं- 103/2020 धारा 307, 323, 504, 506 भादंवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा दिनाँक 29/10/2020 को मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी अमर सिंह को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ कछपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

