एटा पुलिस की छापामारी थाना नयागांव पुलिस द्वारा 08 जुआरी जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार, 3900/- रुपये व तास पत्ते बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 08 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटनाक्रमानुसार दिनांक 29.10.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर पीपल के पेड़ के नीचे ग्राम सराय अहगत से 08 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है, मौके से 3900/- रुपए व पत्ते ताश के बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित थाना नयागांव पर मु0अ0सं0- 233/2020 13 जुआ अधिनियम व मु0अ0सं0- 234/2020 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता 1- रामनिवास पुत्र राजाराम निवासी महमूदपुर थाना नयागांव जिला एटा।2- वीरू मंसूरी पुत्र सहाबुद्दीन निवासी सराय थाना नयागांव जिला एटा।3- मनोज सिंह पुत्र लोकपाल सिंह4- संजू पुत्र राधे सिंह निवासीगण गांव खरसुलिया थाना नयागांव जिला एटा।
5- राजीव पुत्र कैलाश चंद्र6- अशोक पुत्र छोटेलाल 7- दिनेश पुत्र तेजराम 8-फिरोज पुत्र बशीर खान निवासीगण ग्राम सराय थाना नयागांव जिला एटा

