पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी बढ़ चढकर हिस्सेदारी निभायेगी: मोहसिन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। मिशन 2022 की कामयाबी के लिये पार्टी का एक ऐसे संगठन का निर्माण करना है जो मतदान के दिन पर प्रतिकूल परिस्थितियो में भी संघर्ष करके विजय दिला सके। राजनैतिक दल का मजबूत संगठन ही उसकी रीढ की हड््डी तथा ऊर्जावान कार्यकर्ता ही उसकी ताकत होते है। कांग्रेस संगठन को घोषित हुये तीन माह हो चुके है। प्रत्येक पदाधिकारी के इन तीन माह में किये गये कार्यो की समीक्षा होगी और निष्क्रिय पदाधिकारियो को उनके पद से हटाकर निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओ को पदो से नवाजा जायेगा। आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी बढ चढकर हिस्सेदारी निभायेगी और अपनी सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज करायेगी। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित कांग्रेस परिवार के बैठक में दी जिसका संचालन संगठन के महासचिव केसी

श्रीवास्तव ने किया बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के वालिद पूर्व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मो. हसीब कांग्रेस नेता गयादीन यादव, श्रवण शुक्ला, वंशी लाल गौतम, राजू वर्मा की असमय हुयी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गयी। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के निर्देश पर 21 जुलाई 2020 को जिला कांग्रेस की 31 सदस्यी कमेटी घोषित हुयी थी जिसमें चार उपाध्यक्ष, छः महासचिव 20 सचिव, तथा कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये थे। राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृृत्व के स्पष्ट निर्देश थे कि 3 महीने बाद नवमनोनीत पदाधिकारियो को जो जिम्मेदारी सौपी गयी है एसकी समीक्षा होगी और यदि उनका कार्य संतोषजनक नही रहा या पदाधिकारी निष्क्रिय रहा तो उसे पद मुक्त कर दिया जायेगा। श्री मोहसिन ने कार्यालय पर आयोजित कांग्रेस परिवार की बैठक में सभी पदाधिकारियो, विधान सभा के प्रभारी महासचिव तथा विकासखण्डो के प्रभारी सचिवो तथा उपाध्यक्षगणो से पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की क्या भूमिका रहे इसकी जानकारी ली उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव के बारे मे कांग्रेस परिवार की राय से प्रान्तीय नेतृृत्व को अवगत कराया जायेगा। बैठक में मुख्यरूप से राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, गौरी यादव, गुलजार अंसारी, सत्यप्रकाश वर्मा, जिया-उर-रहमान खान, अरशद इकबाल, प्रशान्त सिंह, नफीस मियां आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

 

 

Don`t copy text!