मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर मे दबंगो द्वारा एक बृद्व विधवा महिला को परेशान किया जा रहा है। वृद्ध पीड़िता ने एसडीएम सिरौलीगौसपुर को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय न मिलने पर पोती पोतिंयों के साथ कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने की बात कहीं है। मामला तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर का है जंहा की बृद्व विधवा शकुन्तला दीक्षित पत्नी स्व. शिवकान्त दीक्षित की संक्रमणीय भूमि गाटा संख्या 347 रक्बा 0,16 हे0 की सह खातेदार है। उक्त भूमि पैतृक है उक्त भूमि के अपने भूभाग पर अपने भूखंण्ड की सुरक्षा हेतु 6 जुलाई 20 को घेराबंदी का कार्य करा रही थी जिसे गांव के ही देवीप्रसाद पुत्र माधवराम व उनके पुत्रों द्वारा थाना सफदरगंज पुलिस के सहयोग से गतिमान कार्य को रोकवा दिया और यह कहा गया कि इस खाली पडी भूखंण्ड से हमारा आना जाना है जब कि विपक्षियों का मुख्य निकास गांव के मुख्य मार्ग खडन्जे से है ।बृद्व महिला ने अपने शिकायती पत्र मे कहा है कि इस बाबत उसने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को प्रार्थना पत्र दिया था जिन्होने अपने आदेश मे राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल से जांच कर आख्या मांगी थी। जिसके क्रम मे 26 अगस्त 20 को थाना पुलिस सफदरगंज की उपस्थिती मे भूखंड के अभिलेखों की जांच की गयी एंव भूखंड की माप की गयी जिसमे पाया गया उक्त गाटा संख्या 347 मे रास्ता नाली नही है ।उसके बावजूद भी विपक्षी बृद्व विधवा को परेशान किये हुये है ।आये दिन गाली गालौज करते है इसी से आहत बृद्व विधवा अपनी बहू और पोतियों के साथ जिलाधिकारी के कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने की बात अपने प्रार्थना पत्र मे लिखी है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

