भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने किया रक्तदान

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाली वीरांगना ऊदा देवी महिलाओं की आदर्श, उनकी प्रेरणा से रक्त का कण-कण आजीवन बाराबंकी की सम्मानित जनता की सेवा में अर्पित करना मेरा जीवन लक्ष्य उक्त उद्गार भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक एकता मंच द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ’प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत’ व ’राष्ट्रीय सामाजिक एकता मंच’ के जिलाध्यक्ष ’चन्द्र प्रकाश राजवंशी’ द्वारा वीरांगना ऊदा देवी को पुष्पांजलि अर्पित करने से की गई। ’प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत द्वारा स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम संचालित किया। प्रियंका सिंह रावत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता में महिलाओं का भी अविस्मरणीय योगदान रहा है। वीरांगना ऊदा देवी ने अपने शौर्य से अंग्रेजों को भागने पर विवश कर दिया था। अंत मे वीरता पूर्वक लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की। उनके द्वारा जो स्वाधीनता की ज्योति जलाई गई थी, जन सेवा के माध्यम से उसको जलाए रखना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, एसपी अरविन्द चतुर्वेदी, धीरेन्द्र वर्मा, चन्द्र प्रकाश राजवंशी, हर्षित वर्मा, दादा रमेश चंद्रा, रामनरेश रावत, प्रशांत मिश्रा, रामबाबू द्विवेदी, विवेकानंद पांडेय, अमित सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

 

Don`t copy text!