सपाईयों ने मनाया अपने धुरंधर ‘नेता जी’ मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

संतकबीरनगर जिले में सपाईयों ने अपने धुरंधर “नेता जी मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना ईश्वर से की।पार्टी के संस्थापक, संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश नेता जी मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय ख़लीलाबाद में इक्क्ठा हुए सपाईयों ने जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में अपने नेता का जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटा गया और मिठाई भी बांटी गई। सभी ने एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर नेता जी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर सपा नेताओं में केडी यादव,मोहम्मद अहम्फ,एखलाक अहमद,सैयद फ़िरोज अशरफ,ख़लीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद यादव,रविन्द्र राय,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व युवा सपा नेता शैलेंद्र यादव,राहुल यादव बादल आदि ने नेता जी मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे सपाईयों ने मरीजो में फल और कम्बल वितरण भी किया। गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के ताकतवर नेता मुलायम सिंह यादव अपने परिवार से निकलकर प्रदेश और देश की सियासत में एक बड़ी पहचान बनाई। वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और एक बार देश के रक्षा मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के छोटे से गांव सैफई में पैदा होने वाले मुलायम सिंह यादव ने शुरुआती दिनों में शिक्षक के रूप में कार्य किया था।
मुलायम सिंह यादव शिक्षक बनने के बाद लोहिया और उनके साथ के लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने सियासत की ओर अपना रुख मोड़ लिया। लोकदल के विधायक के रूप में सियासत में कदम रखने वाले मुलायम ने 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी।उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जड़ें मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान माना जाता है। इस पार्टी ने प्रदेश में चार बार सरकार बनाई। तीन बार वह खुद मुख्यमंत्री रहें और चौथी बार 2012 में पुत्र अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!