सपाईयों ने मनाया नेताजी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, धरतीपुत्र, नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की 82वां जन्मदिन, साथ ही साथ 1857 की महान क्रांतिकारी, देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली, वीरांगना झलकारी बाई कोरी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित व सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप‘ ने केक काट कर नेता जी की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस मौके पर अरविंद गोप ने कहा कि नेता जी ने हम लोगों को जो सम्मान दिया है उसे जिंदगी भर भुलाया नहीं जा सकता है, किसानों के लिए संघर्ष करने वाले पूरे देश के अकेले नेता हैं जिन्होंने अपनी विद्वत्ता की बदौलत लोहा मनवाया है नेता जी का कहना था कि छोटे मन से कोई तरक्की नहीं कर सकता बड़े मन रखना चाहिए। हम नेताजी के पद चिन्हों पर चलते हुए 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान तमाम उत्साही कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में अजय वर्मा बबलू, रामनाथ मौर्या, मोहम्मद सबाह, कामता प्रसाद यादव, हिमांशु यादव, हुमायूं नईम खान, शिवकुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!