रैली को जिलाधिकारी व एसपी ने दिखायी हरी झण्डी डीएम ने छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। यातायात माह नवंबर 2020 के समापन अवसर पर यातायात चेतना रैली का आयोजन किया गया। यातायात चेतना रैली पीएसी बैंड के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर कोतवाली नगर होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड में समाप्त हुई। इस रैली को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आरएस गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह व प्रभारी यातायात संजय कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। पुलिस लाइन ग्राउंड पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा सम्बोधन किया गया तथा प्रभात दीक्षित द्वारा यातायात गीत का गायन किया गया। इस समापन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता (शीर्षक-मेरा बाराबंकी शहर), नाटय कला के छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका, पेन्टिग प्रतियोगिता व अन्य यातायात संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

 

Don`t copy text!