कस्बे मे बड़े पैमाने पर नकली पान मसालो की बिक्री जोरो पर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

जैदपुर बाराबंकी। कस्बा क्षेत्र मे नकली पान मसालों की जमकर हो रही है बिक्री कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रो सहित दूर दूर तक नकली मसालों के कारोबारियो का मकडजाल फैला है। लेकिन अधिकारी नकली पान मसाला व्यपारियो पर कार्यवाही करने के बजाये कानो मे रुई और आँखों पर काला चश्मा पहने हुवे है। यही वजह है कि कोई कठोर कार्यवाही न होने से इन बडे व्यापारियों के हौसले बुलन्द होने के साथ मोटी कमाई का बढिया जरिया बना हुआ है। बताते चले कि लाक की शुरूआत मे कस्बे सहित लगभग सभी इलाकों में पान मसाले पर रोक लगा दिया गया था ये बात सभी लोगो से छूपी नही है उसी दौरान नकली श्याम बहार राजश्री, कमला पसंद, सहित अनेक नये नये पान मसालों का काला व्यापार शुरू हुआ जो आज तक कायम है। यहां तक नकली सिकरेट भी क्षेत्र मे अपनी एक अलग पहचान बनाये हुये है। इस नकली मसालों के कारोबार में कस्बे के छोटे बडे तमाम दुकानदार सम्मिलित है। जो पैसों की लालच वश नकली मसालों से अपनी दुकान भरे हुये। इन बडे व्यापारियों पर यदि समय रहते रोक नही लगे तो करोबार बहुत ही आगे बढ सकता है इस बात की जानकारी जैदपुर पुलिस को नही है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!