पुनः रोशन किया ज़िले का नाम डॉ0 डी0 बी0 सिंह राज्य स्तरीय विकलांगता  पुरस्कार हेतु चयनित

बाराबंकी । अपनी प्रतिभा के जरिए अनेको बार  अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य स्तर जनपद का नाम रोशन करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक एवं समाजसेवी, शीला भवन, मकदूमपुर निवासी डॉ0 डी0 बी0 सिंह जो वर्तमान में डॉ शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के एशोशिएट डीन छात्र कल्याण, अध्यक्ष सूक्ष्म आणविक एवं जैव भौतिकी प्रयोगशाला, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब लखनऊ, संस्थापक अध्यक्ष अखिल भारतीय दिव्यागंजन कल्याण परिषद, सदस्य उ0प्र0 बाल कल्याण परिषद एवं दर्जनों अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन अत्याधिक कुशलता से कर रहे हैं। डॉ0 सिंह द्वारा बनाए एवं पेटेंट कराये गए उपकरण *अटैचमेंट टूल इन फोर व्हीलर फाॅर स्मूथ डाइविग बाॅय पाईरेटिक परशन*
एवं *एडजेस्टेबल रिहेबिलीटेशन एक्साइजर सिस्टम* आदि दिव्यागंजनो हेतु किसी वरदान से कम नहीं है। इस क्रम में दिव्यांगता के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तर प्रदेश शासन एवं सरकार की तरफ से इस वर्ष विश्व दिव्यागं दिवस 2020 के अवसर पर दिव्यागंजनो के जीवन सुधारने के निमित्त कम लागत वाले सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान/उत्पाद विकास हेतु चयनित किया गया है। दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया कि यह पुरस्कार कई वर्षों बाद इस वर्ष डॉ0 सिंह को प्रदान किया जाएगा। वैज्ञानिक होने के साथ ही साथ डॉ0 सिंह उच्चकोटि के समाजसेवी भी है जिस सम्बन्ध में समाज में डॉ0 सिंह द्वारा विगत 20 वर्षों से अधिक समय से लगातार समाज हितकारी बाल विकास, बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण हेतु कार्य कर रहे हैं। इनके अथक प्रयासों एवं दिशानिर्देशन में विगत वर्षो में 3,00,000 से अधिक *दिव्यागं* एवं सकलांग बच्चे/छात्र लाभध्वनित हो चुके हैं। इस क्रम में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगिता “कौन बनेगा नन्हा कलाम” में राजधानी के  2000 से अधिक विद्यालयो के लगभग 2,00,000 बच्चों/छात्रों के मध्य सम्पन्न कराने के साथ ही साथ 100 से भी अधिक प्रतियोगिताओं एवं 400 से अधिक वैज्ञानिक, प्रोद्योगिकी एवं नवाचार(Science, Technology & Innovation) सम्बन्धी व्याख्यानो को सम्पन्न कराकर 3,00,000 से अधिक बच्चो/छात्रों को लाभान्वित कराया गया है। वर्तमान में डॉ0 सिंह राज्य सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के समन्वय, दिव्यागंजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश में दिव्यांगबन्धु/एडवाइजर, राज्य सरकार के नवप्रर्वतन केन्द्र में मार्गदर्शक, राज्य सरकार के पेटेंट सेल में नवाचारी विशेषकर बच्चों द्वारा विकसित नवीन अनुसंधानों के पेटेंट विशेषज्ञ, भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र, गाजियाबाद द्वारा अभिप्रेरित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के संयोजक, राजधानी लखनऊ में गहरू, सरोजनीनगर स्थित “बालभवन” उत्तर प्रदेश में संरक्षक, महामहिम राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता वाले उ0प्र0 बाल कल्याण परिषद का सदस्य एवं बाल संरक्षण के क्रम में मोतीनगर लखनऊ स्थित निराश्रित बाल गृह(orpham) की व्यवस्था तथा वहां रहने वाली लगभग 100 बालिकाओ की देखभाल, उनका प्रोत्साहन(विगत वर्ष अच्छे अंकों से पास होने वाली छात्राओ को माननीय उप-मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा की धर्मपत्नी डॉ0 जयलक्ष्मी शर्मा के साथ सम्मानित किया), शादी योग्य निराश्रित बालिकाओं की शादी(विगत वर्ष महामहिम राम नाईक, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मंत्रियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न कराना), श्रीमान जिलाधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी के द्वारा सौंपे गए शासन के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर बच्चों/छात्रों एवं अन्य को जागरूक करने का कार्य , दिव्यांगता एवं अन्य क्षेत्र में बच्चों को 25 से अधिक पेटेंटों के मार्गदर्शन के साथ ही साथ डॉ0 सिंह द्वारा स्वयं तीन पेटेंट भी कराये गये हैं तथा सरकार द्वारा  युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।   वर्तमान में डॉ0 सिंह डॉ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुर्नवास विश्वविद्यालय(उ0प्र0 शासन)” में एशोशिएट संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण एवं कम लागत की सर्व सुलभ दवाओं के विकास में योगदान हेतु आधा दर्जन परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा/चुका है इस हेतु विकसित अनुसंधान प्रयोगशाला के अध्यक्ष के साथ ही साथ 2 दर्जन से अधिक सामाजिक, बाल उत्थान  संगठनों/संस्थाओं में अवैतनिक पदाधिकारी/सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे है। डॉ0 सिंह को राजभाषा में बाल विज्ञान लेखन में लगभग 100 से अधिक लेखों का प्रकाशन किया जा चुका है एवं  उच्च विज्ञान लेखन के क्षेत्र में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्(ए0आई0सी0टी0ई0) नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2008 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।  इस क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य में अनेकों बार अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय हस्तियों के साथ ही साथ महामहिम राज्यपाल, माननीय मंत्रीगण, श्रीमान जिलाधिकारी, श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियो एवं अन्य द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान हेतु डॉ0 सिंह को  समाजसेवी हाजी सरवर अली रिजवी , मनोज कुमार सिंह, डॉ0 नीरज कुमार, डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 श्रीकृष्णा, इं0 रोहित, डॉ0 एस0 पी0 श्रीवास्तव, मेजर यू0 बी0 सिंह, डॉ0 विनीता सिंह, डॉ0 शुभांगी कुवँर, डॉ0 अखिलेश, डॉ0 राधेलाल, डॉ0 राजेन्द्र कुमार, आलोक पटेल, ओम प्रकाश कटियार, भारती गोसाईं, मूसा खान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Don`t copy text!