जागरूकता रैली निकाल कर वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने को लेकर मंगलवार को हंस इण्टर कालेज रौजागांव से जागरुकता रैली निकाली गई।यह जागरूकता रैली राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बलरामपुर यूनिट की  रौजागांव चीनीमिल तक गई जिसमें विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राएं हाथों में जगरूकता अभियान रैली का बैनर लेकर आगे आगे चल रहे थे और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे थे।यह जागरूकता रैली रौजागांव चीनीमिल से होते हुए पुनः हंस इंटर कालेज आने पर लोगों को सड़क सुरक्षा व याताया नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन टीम लीडर रूपचंद चाइल्ड लाइन सदस्य,अखिलेश कुमार,राम कैलाश गौतम के तत्वावधान में निकाली गई इस जागरूकता रैली टीम लीडर रूप चंद चाइल्ड ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या काफी बढ़ रही है।
उन्होंने जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए लोगो से अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों से वाहन कदापि न चलाने की अपील की और साथ ही चार पहिया वाहन वाहन चालकों से कार आदि में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन न कि को कहा चलाने और दो पहिया व चार पहिया कार आदि चालकों से यातायात नियमों का पालना करने का आह्वान किया।इस जागरूकता हंस इंटर कालेज के प्रबंधक सतीश यादव,प्रधानाचार्य अमृत लाल यादव,मांजन पुर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष रामदास यादव व विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहें।

Don`t copy text!