विश्व एड्स दिवस के अवसर पर श्री कृष्णा टीआरएस कॉलेज द्वारा किया गया जागरूकता सप्ताह का आयोजन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का आयोजन श्रीकृष्णा आरटीएस कालेज आफ फार्मेसी नरौली द्वारा किया जा रहा है जिसके तहत श्रीकृष्णा टीआरएस कालेज ऑफ फार्मेसी द्वारा एक दिसम्बर दिन मंगलवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के अहिरन पुरवा मजरे बहरास में स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में फार्मेसी के शिक्षक शिक्षकाओं तथा छात्रो ने गाँव गांव में घर-घर जाकर लोगों को एड्स व कोरोना सहित विभिन्न बीमारियों के लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई तथा लोगों के इसके बचाव के लिए जागरूक किया गया।साथ ही मौसम के हिसाब से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव व उनके प्राथमिक उपचार के बारे में दवाइयों की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

श्री कृष्ना टीआरएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के तत्वाधान में चलाए जा रहे इस अभियान को क्षेत्रीय लोगों द्वारा काफी सराहा भी जा रहा है।कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन की तरफ से ग्रामीणों को मास्क व सेनिटाईजर का वितरण भी किया गया तथा कोरोना जैसी घातक महामारी से लोगों को बचाव के तरीके बताए गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर आदर्श चंद्र यादव,सचिव आलोक चंद्र यादव,दिनेश कुमार यादव,राजेश कुमार,अनुप यादव सहित कॉलेज के शिक्षक शिक्षकाओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!