धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित भाकियू ने गन्ना दफ्तर में डाला डेरा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। सरकारी धान खरीद में हो रही मनमानी व्याप्त भष्ट्राचार व किसानों की उपेक्षा से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जनपद की सभी तहसील मुख्यालय पर धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित डेरा डालकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर से शुरु हुई प्रदर्शन में दो दौर की चली वार्ता में कोई ठोस हल न निकलने से आक्रोशित किसानों में गन्ना दफ्तर में डेरा डाल दिया। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि समस्याओ का समाधान न होने तक यह आंदोलन अनिश्चित कालीन चलेगा। गौरतलब रहे कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही सरकारी धान खरीद किसानों को अपना धान बेंचने के लिए उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा था,विचैलियों को सम्मान और किसान को अपमान के भी घूंट पीने पड़ रहे थे।इसी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन द्वारा बीते एक सप्ताह पूर्व जिला प्रशासन को उपरोक्त समस्याओ से अवगत कराया गया था।कोई मांगो पर कोई कार्यवाई न होने से जनपद की सभी तहसीलों पर धरनाध्प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसी कड़ी में बुधवार की भोर से ही सैकड़ो किसान अपना धान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लादकर गन्ना दफ्तर पहुंचने लगे।ट्रॉलियों की बढ़ती आमद देखकर प्रशासन हरकत में आ गया।गन्ना दफ्तर से लेकर पुलिस लाइन और जनेसमा कॉलेज से लेकर एसपी कार्यालय तक ट्रालियों का जाम लग गया।इसके बाद आने वाली ट्रॉलियों को जिला प्रशासन से जी आई सी स्थित मैदान में खड़ी करवाया। दोपहर बाद गन्ना दफ्तर में शुरू हुए धरने में पहुंचे जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय मे किसानों की हालत बद से बदतर हो गयी है।जो देश का पेट भरता है उसको अपना धान बेंचने के अपमानित होना ओढ़ रहा है जबकि व्यापारियों को सम्मान दिया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना शोषण का शिकार किसान हुआ आजतक किसी भी सरकार में नहीं हुआ। किसान सिर्फ भाषणों में है शाशन प्रशाशन की प्राथमिकता में किसान है ही नही। अन्याय चरम पर हो चुका है इसलिए लड़ाई आर पार की होगी। उपजिलाधिकारी नवाबगंज और डिप्टी आर एम ओ संतोष द्विवेदी से दो दौर की चली वार्ता में कोई सार्थक नतीजा नही निकल सका।किसान अपने धान की तौल कराने पर अड़े रहे। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि यह आंदोलन अब अनिश्चित कालीन चलेगा,किसान रात्रि में यहीं डेरा डालेंगे, आगे की रणनीति गुरुवार को तय की जाएगी। इस अवसर पर जिला संरक्षक उत्तम वर्मा, अनुपम वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू राम सेवक रावत, रामानंद, भगौती प्रसाद, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश,शिव नरायन आदि उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

