बाराबंकी। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ सहायक कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सीताराम श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त उपरांत एक भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन पशु चिकित्सालय के प्रांगण में संपन्न हुआ इस विदाई सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से अयोध्या मंडल अयोध्या के अपर निदेशक ग्रेड 2 डॉ अरविंद कुमार सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मार्कंडेय तथा पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ एस एन सिंह के साथ कर्मचारियों के मुखिया और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद की उपस्थिति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में उपस्थिति डॉक्टर ए के सिंह अपर निदेशक पशुपालन विभाग अयोध्या मंडल ने अपने उद्बोधन में सीताराम श्रीवास्तव के कार्य और व्यवहार को अपने शब्दों और भावों में रेखांकित किया और उन्हें सपरिवार दीर्घायु की कामना की उसके बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मार्कंडेय ने सीताराम श्रीवास्तव को एक अच्छा कर्मचारी बताते हुए उनके द्वारा सेवाकाल में किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तत क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद में कहा सीताराम श्रीवास्तव हमेशा हंसते और मुस्कुराते हुए शासकीय कार्यों को बड़ी तत्परता से करते थे और अपने व्यवहार कुशल से जाने जाते थे। विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खान ने कहा कि सीताराम श्रीवास्तव के साथ हमें एक लंबे समय तक कार्यालय में कार्य करने का मौका मिला वह बहुत व्यवहार कुशल और एक अच्छे साथी के रूप में मुझे मिले थे मैं उन्हें दीर्घायु की कामना के साथ सपरिवार खुश रहने की प्रार्थना करते हैं। इस मौके पर कई पशु चिकित्सक मौजूद रहे।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

