कर्नाटक के मंत्री का चकगजरिया का दौरा भारत की सबसे बड़ी है साहीवाल गाय फार्म गजरिया

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। कर्नाटक के पशुधन मंत्री प्रभु चैहान गुरुवार को चैक गजरिया का निरीक्षण करके यहां की साहीवाल गाय और भ्रूण प्रत्यार्पण लैब जाकर तकनीक समझा। जहाँगीराबाद स्थित चक गजरिया में काऊ सेट जाकर गायों को गुड़ और हरा चारा खिला कर उनके रहन सहन की व्यवस्था देखी। हरा चारा दूध उत्पादन के साथ लैब में भ्रूण प्रत्यारोपण की तकनीकी जानकारी ली। परिसर के बारे में विस्तृत रूप से समझा यंहा मौजूद करीब 9 सौ साहीवाल की नस्लो के बारे में जानकारी ली और दर्जन भर गायों को गुड़ खिलाकर गौ सेवा की। एम्ब्रोयो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी लैब जाकर यंहा कि तकनीकी जानकारी ली। इसके बाद भ्रूण प्रत्यरोपन लैब जाकर डॉक्टरों से जानकारी जुटाई। कर्नाटक के पशु धन मंत्री ने साहीवाल डेरी फार्म, भूर्ण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला इकाई कुक्कुट फार्म, बटेर फार्म, बायोगैस, फील्ड प्लांट, इंसीलेटर देख कर अयोध्या लौट गए। चक गजरिया अधीक्षक डॉ मदनपाल सिंह में मंत्री को बताया कि हमारे फार्म में अब तक भूर्ण प्रत्यपर्ण बिधि से 70 बछियों का जन्म हुआ है हमारा मकसद अच्छी नस्ल की गायों को पालना व ज्यादा दूध उत्पादन करना है। भूर्ण प्रत्यारोपण लैब के डॉक्टर संतोष यादव ने बताया कि दुधारू गाय के भूर्ण निकाल कर समान्य गाय में प्रत्यारोपित किया जाता हैं जिससे उसके द्वारा पैदा होने वाली बछिया भी ज्यादा दूध देती है। इस मौके पर अपर निदेशक गोधन डॉ ए, के सिंह भी मौजूद रहे।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

Don`t copy text!