पुलिया निर्माण को लेकर ग्रमीणों के लिये नही बनाया वैकल्पिक रास्ता आवागमन ठप ठेकेदार व ग्रामीणों से रोज होता है विवाद, आक्रोश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

त्रिलोकपुर बाराबंकी। मुख्य मार्ग पर बन रही शांखनी नदी की पुलिया का वैकल्पिक रास्ता न बनाये जाने से दर्जनों गांवों कस्बो के लोगो को 12 किलोमीटर दूर का रास्ता चुनकर आना जाना पड़ रहा है। तो वही दूरदराज के राहगीर भटक कर अन्यंत्र चले जाते है। ये पुलिया लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम द्वारा बन रही है। विकास खंड मसौली के कस्बा सदरुद्दीनपुर चैराहे से गुजरा मुख्य मार्ग जो इलाके के दर्जनों गांवों सदरुद्दीनपुर, टेरा दौलतपुर छुलहा बन्नी, गदाई पुर,देवकलिया,बेराहरा, अजगना,मड़वा,अनखा नेवाज पुरवा, लोहजर,माधोगंज,जवाहिरपुर गोदहा, के अलावा कस्बा त्रिलोकपुर देवा शरीफ सिहाली मसौली जहँगीरबाद होते हुए फतेहपुर रामनगर जिलामुख्यालय की तहसीलों को जोड़ता है। इस मुख्य मार्ग पर सैकड़ो छोटे बड़े वहां रोजाना दिन रात निकलते है। वैकल्पिक रास्ता न बनाए जाने से बाहरी राहगीर वाहन लेकर रात में भटक जाते है। इलाके के जानकार लोगो को 12 किलोमीटर मड़वा अजगना होकर गुजरना पडता है। विभाग की मनमानी से उपजी इस अव्यवस्था से को लेकर लोगो मे गुस्सा है। गुरुवार को कई राहगीरों से पुलिया बना रहे ठेकेदार से विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि नियमानुसार विभाग पहले वैकल्पिक रास्ता बनाया जाए फिर पुलिया के निर्माण कराया जाए। लोगो का तर्क है कि बेहद धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पुलिया बनाने में महीनो लगेंगे ।

 

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!