बहराइच 04 दिसम्बर। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की आयोजित बैठक के दौरान करकरेत्तर की विभागवार राजस्व वसूली आर.सी. की वसूली एवं प्रवर्तन कार्य के प्रगति की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वाणिज्यकर विभाग के आर.सी. वसूली की समीक्षा के दौरान तहसीलदार पयागपुर द्वारा संतोष जनक उत्तर न दिये जाने, डीएफओ कतर्नियाघाट व अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत जरवल द्वारा मानक से कम वसूली पाये जाने पर सम्बन्धित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
वाणिज्यकर विभाग के प्रवर्तन कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि प्रवर्तन कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित कर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करायी जाय। स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग की प्रगति गत माह की अपेक्षा सुधार पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया गया। विद्युत विभाग के राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान तहसील कैसरगंज व पयागपुर को निर्देश दिये गये कि विभाग से समन्वय कर वसूली प्र्रगति बढाये। विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि जिस आर.सी. का समाधान हो गया है उसकी सूची तहसीलों को उपलब्ध करा दे ताकि तहसीलों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाय। साथ ही आर.सी. जारी करने के सापेक्ष सम्बन्धित के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही भी की जाय।
परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित से समन्वय कर ट्रालियों में रेफलेक्टर लगवाने की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराये। वन विभाग की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली प्रगति संतोष जनक न पाये जाने पर निर्देश दिया गया कि वसूली में सुधार लाया जाये साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट की वसूली प्रगति मानक से कम पाये जाने पर नोटिस जारी करन के निर्देश दिये गये है। इसके अलावा अन्य विभागों के वसूली प्रगति की समीक्षा कर सम्बन्धित को अवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। राजस्व कार्यो की समीक्षा के दोरान तहसीलों को निर्देश दिये गयेे कि कटान प्रभवितों व प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि आंवटन में प्राथमिकता दी जाय। भूमि आवट्न से सम्बन्धित अभिलेखें को अद्यतन रखा जाये। मत्स्य पालन पट्टा की समीक्षा तथा वृक्षारोपण के लिए आंवटित भूमि की उपयोगिता का भी सत्यापन करा लिया जाय। इसके अलावा अन्य राजस्व कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार (आईएएस), नानपारा सूरज पटेल (आईएएस), कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी एस.एन. त्रिपाठी, मिहीपुरवा (मोतीपुर) जी.पी. त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएफएस चिंतन सहित करकरेत्तर विभागों से सम्बन्धित अधिकारी, तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।

