बहराइच 04 दिसम्बर। ‘‘रैन बसेरों में ताले फुटपाथ पर ठिठुर रहेे लोग, सर्द हवा चलने से तराई में बढ़ी ठंड, आम लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नहीं किये गए इंतजाम’’ के सम्बंध में कतिपय समाचार-पत्रों में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि बहराइच कलेक्ट्रªेट में वर्तमान में रैन बसेरा संचालित नही हैं। उल्लेखनीय है कि जनपद में कुल 10 रैन बसेरे संचालित हैं जिसमें नगरीय क्षेत्र में रोडवेज़ परिसर, जिला अस्पताल परिसर, नगर पालिका परिसर नानपारा, इन्दिरा नगर में सुलभ काम्पलेक्स के दक्षिण निकाय भवन रिसिया एवं नगर पंचायत परिसर जरवल तथा ग्रामीण क्षेत्र में गंगापुरवा तहसील महसी, पंचायत भवन पयागपुर, डिहवाशेर बहादुर सिंह कैसरगंज, पंचायत भवन मिहींपुरवा एवं पंचायत भवन रूपईडीहा में संचालित है। जहाॅ पर रज़ाई, गद्दा, कम्बल, स्वच्छ पेयजल व प्रकाश आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप उपलब्ध करायी जा रही है तथा कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी गयी है।
प्रकाशित समाचार केे सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे पर स्थित रैन बसेरा सायं 05 बजे से संचालित होता है। समय-समय पर रैन बसेरा में सेनेटाइज कराया जाता है। जिला अस्पताल में स्थापित रैन बसेरा में नियमित रूप से सेनेटाइज कराया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि रोडवेज रैन बसेेरा में 03 दिसम्बर 2020 को 08 यात्री तथा जिला अस्पताल रैन बसेरा में 04 यात्री ठहरे हुए थे।
Related Posts

