पूर्व चेयरमैन को आपत्तिजनक बयान देना पड़ा महंगा बसपा ने दिया धरना, मुकदमा दर्ज करने की मांग

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। पूर्व चेयरमैन व भाजपा हिन्दू फायर ब्रांड के नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के विवादित बयान को लेकर जिले में बवाल मचा हुआ है। रंजीत बहादुर श्रीवास्तव लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। कभी मुसलमानों को लेकर तो कभी लव जिहाद को तो दलित बलात्कार को लेकर टिप्पड़ी की थी। और अब बसपा सुप्रीमो मायावती और भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले बड़बोले बीजेपी नेता व पूर्व चैयरमेन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा न दर्ज होने से आक्रोशित दलित समाज के सैकड़ो लोगो द्वारा डॉ0 अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच एवं समता मूलक सामाजिक एकता संस्थान के बैनर तले 14 सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। समता मूलक सामाजिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट ने कहा कि सरावगी में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बहन मायावती और भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर बेहद शर्मनाक बयानबाजी की थी जिसे लेकर बीती 21नवंबर को हम लोगो ने मुकदमे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारियों को तहरीर दी थी। लेकिन उसके बाद भी दुराचारी अपराधी रंजीत बहादुर श्रीवास्तव द्वारा मात्र बीजेपी का झंडा लगा लेने के चलते अभी तक एफआईआर नही जा रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि डीएम, एसपी को ज्ञापन देकर सोमवार तक दुराचारी रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि सोमवार तक प्रशासन द्वारा कार्रवाई नही की गई तो उसके बाद पूरे जनपद में तहसील वार आंदोलन चलाया जाएगा और धारा 156(3) के तहत न्यायालय में वाद दाखिल कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डॉ0 अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच के जिला संयोजक आर पी गौतम ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है लेकिन केन्द्र सरकार ने किसानों को खुशहाल करने के बदले उनको बदहाल करने के लिए 3 काले कानून बनाये है । जिससे आने वाले दिनों में किसान मालिक के बजाए मजदूर बन जाएगा। बाराबंकी में किसान औने पौने दामो पर बिचैलियों को अपना धान बेचने को मजबूर है, सरकारी केंद्रों पर किसानों के धान की तौल नही हो रही है, किसान ट्रैक्टर ट्राली में धान लाद कर प्रशासन के चक्कर लगाने को मजबूर है। ज्ञापन देने वालों में आरपी गौतम एडवोकेट, आरडी राव, अजय गौतम, संतराम गौतम एडवोकेट, अमित गौतम, सुमेर सिंह, मोहित सैनी, बीएल मौर्य, महेश प्रसाद समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!