प्रधान की दबंगई, किसान के खेत में जबरन खुदवा दिया तालाब मामला ग्राम दीनपनाह का
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट
निंदूरा, बाराबंकी।घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनपनाह निवासी किसान सुशील कुमार ने उपजिलाधिकारी फतेहपुर को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के बाहर उसका गाटा संख्या 356 में करीब पांच बीघे का खेत था । जिसमें वर्ष 2018-19 में प्राथीं के गाटा संख्या 356 खेत में ग्राम प्रधान , लेखपाल व कानूनगो ने पैमाईश करके यह कहते हुए उसमें तालाब खोदवा दिया कि यह तालाब की भूमि है। प्राथी को बताया गया कि तुम्हारा नंबर दूसरे स्थान पर है । लेकिन विभाग द्वारा उसको दूसरे स्थान पर खेत भी नहीं दिया गया।जब पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत की, तो दोबारा लेखपाल व कानूनगो द्वारा की गई पैमाईश में किसान का खेत उसी स्थान पर निकली जहां पर ग्राम प्रधान द्वारा तालाब खोदवाया गया था।प्राथी की कृषि योग्य भूमि तालाब में तब्दील हो गई है। इन दो वर्ष में अपनी भूमि पर खेती न कर पाने के कारण उसका परिवार भूखे मरने की कगार पर आ गया है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी फतेहपुर से कर खेत में खोदे गए तालाब को समतलीकरण कराने तथा मुआवजे की मांग की है।
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

