शिक्षक वास्तव में राष्ट्र निर्माता होता है। नागरिकों को गढ़ने का काम शिक्षक ही करते हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

इसलिए एक शिक्षक की भूमिका किसी राष्ट्र के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।

 

बाराबंकी। उपरोक्त विचार बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह में नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए सांसद बाराबंकी उपेन्द्र सिंह रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया ने अदालत में भी बहुत तगड़ी पैरोकारी करके नियुक्ति के द्वार खोले हैं। आपकी अपेक्षा अनुरूप भ्रष्टाचार रहित नियुक्तियां हुई हैं। इसलिए सभी नवनियुक्त अध्यापकों की भी जिम्मेदारी है कि सरकार की मंशानुरूप कार्य करें और प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के सपनों के भारत को बनाने में अपनी भूमिका पूर्ण रूप से निभाएं। विद्यालय आये हर बच्चे को राष्ट्र के अच्छे नागरिक के रूप में गढ़ने हेतु उसे ज्ञान व संस्कार प्रदान कर गौरव महसूस करें।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सांसद जी के साथ विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत, विधायक रामनगर शरद अवस्थी, विधायक दरियाबाद सतीश शर्मा, विद्यालय प्रबंधक श्रद्धानंद वर्मा ने भी नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रवेश द्वार से मंच तक विद्यालय स्काउट गाइड के बच्चों ने जिला गाइड कैप्टन ऋतु त्रिपाठी के नेतृत्व में बैंड बाजा के साथ अथितियों का स्वागत किया। रेडक्रास सचिव प्रदीप सारंग के नेतृत्व में कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत स्वयं सेवकों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

समारोह को मुख्य विकास अधिकारी मेधारूपम, पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह, प्रिंसिपल आर के वर्मा, जिला स्काउट मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। उपजिलाधिकारी सदर अभय कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी रामनगर राजीव शुक्ला, उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह, डायट प्रिंसिपल की विशेष उपस्थिति रही।

Don`t copy text!