नई दिल्ली । फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है,इस सर्दियों में लोग बहुत पसंद से खाते हैं। ठंड के मौसम में लोगों के घरों में आए दिन इसकी सब्जी और पराठे बनाते हैं। फूलगोभी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये दिल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करती है। फूलगोभी कैलोरी में बहुत कम और विटामिन से भरपूर होती है। इसमें हर वहां मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं जिसकी शरीर को जरूरत होती है। एक कप फूलगोभी में 77 फीसदी विटामिन सी ,20 फीसदी विटामिन के , 14 फीसदी फोलेट, 9 फीसदी पौटेशियम और 8 फीसदी मैंगनीज पाया जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शरीर को हर तरह से स्वस्थ रखने के लिए सारे पोषक तत्व जरूरी हैं।
फूलगोभी एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, जो कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स और सूजन से बचाता है। फूलगोभी में ग्लूकोसिनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स होते हैं। ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती हैं। ग्लूकोसिनोलेट्स और आइसोथियोसाइनेट्स कोलन, फेफड़े, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में काफी असर दिखाते हैं। फूलगोभी में कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जो दिल सहित और भी कई गंभीर बीमारियों को होने से बचाते हैं। फूलगोभी में फाइबर की भरपूर मात्रा होता है। ये शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ाता है, इंफ्लेमेशन को कम करता है और पाचन को बढ़ाता है। फाइबर की पर्याप्त मात्रा कब्ज, डायवर्टीकुलिटिस और आंत में सूजन की समस्या को दूर करता है। स्टडीज के अनुसार फूलगोभी जैसी फाइबर युक्त सब्जियां खाने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
Related Posts