बोलेरो का शीशा तोड़ रहे युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बाइक छोड़ भागे युवक

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के गड़हा गांव मजरे भवानी पुर गांव में शुक्रवार की रात बाइक का शीशा तोड़ रहे युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पकड़े जाने के डर से युवक अपनी दो बाइक छोड़कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों बाईकों को कब्जे में लेकर बाबा बाजार चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की है।
गड़हा गांव निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो दरवाजे पर खड़ी थी।शुक्रवार की रात दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवक गाड़ी का शीशा तोड़ रहे थे।इसी बीच वाहन मालिक के परिजन जाग गए और उन्होंने युवकों को दौड़ा लिया।पकड़े जाने के डर से युवक अपनी दोनों बाइक बाबा बाजार मार्ग पर छोड़कर भाग निकले।सूचना पर पहुंची पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने दोनों बाईकों को कब्जे में लेकर बाबा बाजार चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।फिलहाल बरामद बाइक के जरिए आरोपियों कि तलाश की जा रही है।

Don`t copy text!