शांति और सुरक्षा का एहसास कराने को लेकर फखरपुर पुलिस ने6 दिसम्बर के उपलक्ष्य में किया फ्लैग मार्च
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स
शांति और सुरक्षा का एहसास कराने को लेकर फखरपुर थाना प्रभारी श्री प्रकाश त्रिपाठी ने 6दिसम्बर बाबरी मस्जिद बिदवंश पर शन्ति बेवस्था कायम रखने के उपलक्ष्य में स्थानीय चौक चौराहों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।फखरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में फखरपुर क्षेत्र के गजाधरपुर वजीरगंज रुकनापुर परसेंडी कस्बा फखरपुर सहित सभी चौराहों पर फ्लैग मार्च कर क्षेत्र में अमन शांति एवं सुरक्षा का अहसास का संदेश दिलाया। श्री त्रिपाठी ने कहा किसी भी उपद्रवी या असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बेहद अनुशासित और संयमित ढंग से फखरपुर पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया
और साफ तौर पर कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दें।गलत मैसेज को सोशल मीडिया में वायरल ना करें। पुलिस सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर कड़ी नजर रख रही है।किसी भी स्थिति में अफवाह या उपद्रव फैलाने वाले व्यक्ति का साथ ना दें। इस मौके पर एसआई मनोज कुमार उपेंद्र कुमार गजेंद्र पांडेय रोहित कुमार सन्त शुक्ला आशुतोष पांडेय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही है।

