किसान यात्रा मोटरसाईकिल जुलूस निकाल रहे समाजवादी पुलिस हिरासत में, रिहा
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स
बस्ती । प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर किसान आन्दोलन के समर्थन में किसान यात्रा मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में मुण्डेरवा जा रहे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिगिना चौराहे पर रोक लिया। सरकार विरोधी नारेबाजी, छिटपुट झड़प के बीच पुलिस बस द्वारा सपा नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंची जहां शाम को उन्हें रिहा कर दिया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार कर तीन नये कानूनों को वापस ले। किसान जुल्म, अत्याचार से डरने वाले नहीं है। सपा किसानों के साथ है। कहा कि भारत बंद में 8 दिसम्बर को समाजवादी बढचढकर हिस्सा लेंगे। पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने पुलिस लाइन में कार्यकर्ताओं का हौसला बढाया। कहा कि किसानों के सवाल पर आन्दोलन में बढ चढकर हिस्सा लें।
Related Posts

