प्रशासन ने किया नजरबंद, घर के बाहर धरने पर बैठ गए पूर्व मंत्री गोप

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के भारत बंद को समर्थन देने जा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को जिला प्रशासन ने घर में ही नजरबंद कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। मंगलवार को भारत बंद के आह्वान को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने सिविल लाइन्स स्थित पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास के बाहर सुबह से ही भारी तादाद में पुलिस बल को मुस्तैद कर रखा था। पूर्व मंत्री श्री गोप जैसे ही जिलाध्यक्ष हफीज अयाज, पूर्व विधायक रामगोपाल यादव और अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर से बाहर निकले मौके पर मौजूद एसडीएम सदर अभय पाण्डेय और पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद पूर्व मंत्री और उनके कार्यकर्ता घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पूर्व मंत्री श्री गोप ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर हम सब लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते है सुबह 5 बजे से पुलिस का घेरा है हम लोगो को घरों से बाहर नही निकलने दिया जा रहा है हमारे अध्यक्ष विधायक सभासद लोग है हमने अपनी बात को रखा चहेते थे, हम सरकार से अपील करना चाहते है कि ये काला कानून वापस करो अगर काला कानून नही वापस होता है तो समाजवादी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा हम लोग अखिलेश यादव के सिपाही है पुलिस हमको रोक नही सकती। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, सपा नेता राम नाथ मौर्य, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, प्रीतम सिंह वर्मा, अजय वर्मा बबलू, शांति ओम एडवोकेट, हफीज सलमानी, ताज बाबा राइन, सत्यम सिंह, कामता यादव, महबूब मलिक एडवोकेट, मो तय्यब बब्बू, ओवेस सलमानी, हारून राइन, हाजी जाहिद, शकील सलमानी, जावेद राइन समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे ।

एमएलसी राजेश ने रेलवे क्रासिंग पर किया प्रदर्शन

बाराबंकी। केन्द्र सरकार ने जब से कृषि विधेयक बिल को लागू किया है। तब से देश भर के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इसी को देखते हुए सोमवार को भारत बंद को लेकर सपा एमएलसी राजेश यादव ने भी इस किसान बिल के विरोध में अपने समर्थकों के साथ मैदान में उतर आये। उन्होने सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग पर बैठ कर हाईवे को जाम किया वहां पर पहुंची पुलिस से जबरदस्त झड़प हुई, लेकिन एमएलसी राजेश यादव राजू ने कहा कि हम समाजवादी है पीछे हटने वालों में से नहीं, डटकर विरोध किया। उसके बाद सफेदाबाद व मल्हौर के बीच ट्रेन को सपा नेता एमएलसी राजेश यादव राजू ने करीब एक घण्टे रोक कर तानाशाही किसान व मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की की गयी, किसानों के समर्थन का सफल रहा, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन हफीज भारती, जिलाउपाध्यक्ष हिमांशु यादव, पूर्व अध्यक्ष यूथ बिग्रेड यशवंत यादव, अमित चैधरी, आरेन्द्र प्रधान, शैलेश यादव, दीपराज यादव, राजेन्द्र वर्मा, आकाश बक्श, गुड्डू मौर्या प्रधान, कुवंर ज्ञान सिंह यादव, आलोक, रवी कुमार, पवन यादव, अंकित, अमरीश यादव, प्रदीप, शिवम, विकास वर्मा, शिवा वर्मा, जितेन्द्र, चन्दन, उमेश यादव डीडी सी, छात्र पाल, विशाल यदुवंशी, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

किसान बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान से जुड़े समर्थक

बाराबंकी। कृषि बिल के विरोध में भारत बंद का समर्थन करते हुए गाँधीवादी राजनाथ शर्मा के नेतृत्व में जनमत सत्याग्रह का आयोजन गाँधी भवन में किया गया। जिसके अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान में किसान आंदोलन से जुड़े सैकड़ो समर्थकों ने हस्ताक्षर करके भारत बंद का समर्थन किया। इस दौरान सत्याग्रह पर बैठे गाँधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह आंदोलन किसानों की आय और सम्पति से जुड़ा आंदोलन है। जिसका सरोकार खालिस्तान, पाकिस्तान या कश्मीर से नही है। बल्कि यह किसानों की समस्याओं का आंदोलन है। जिस पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। किसान आंदोलन से जुड़ा भारत बंद का आह्वाहन पूंजीपतियों के खिलाफ मोर्चा बंदी है। जो किसानों से जुड़ी नीतियों को प्रभावित करने का काम कर रहे है। श्री शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन के बारे में देश में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। ना तो यह आंदोलन बिचैलियों का आंदोलन है, ना यह सिर्फ पंजाब के किसानों का आंदोलन है, और ना ही यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल की ओर से किया जा रहा है। यह आंदोलन देश के किसान का एक ऐतिहसिक आंदोलन है जिसने भारत बंद करके केन्द्र सरकार को चुनौती दी है। आज किसानों ने भारत बंद करके दिखाया है कि ये आंदोलन पूरे भारत में हो रहा है और यदि कृषि बिल वापस न हुआ तो आन्दोलन आगे भी होता रहेेगा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव धनंजय शर्मा ने कहा कि भारत बंद से सरकार घबरा गई है। वह किसान आन्दोलन को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहे है। जिससेे सरकार की कारगुजारी उजागर हुई है। किसानों की समस्या देश की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंचाती है। यह आंदोलन आलोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध चुनौती साबित होगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार राजा सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, वासिक रफीक वारसी, मृत्युंजय शर्मा, इफ्तिखार हुसैन, संजय सिंह, आसिफ हुसैन, संतोष शुक्ला, मनीष सिंह, अनिल यादव, अदीब किदवाई, अनिल यादव, सत्यवान वर्मा, पी.के सिंह, अशोक जायसवाल, राहुल यादव आदि लोग सत्याग्रह में शामिल रहे।

सपा विधायक गौरव नजरबंद

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की तानाशाह सरकार ने आज जैदपुर के विधायक गौरव कुमार रावत को टेस्टी बाइट स्थित आवास पर नजरबन्द कर पूर्व में प्रस्तावित पद यात्रा में जाने से रोका। मंगलवार की सुबह 6 बजे से ही उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस के अधिकारी प्रदेश सरकार के इशारे पर विधायक के आवास पर पहुॅच गए और विधायक गौरव कुमार रावत के पूर्व में निर्धारित जैदपुर कस्बे में पदयात्रा कार्यक्रम में जाने से रोका। गौरव रावत ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने व उनकी आमदनी दो गुना करनेका वादा करने वाली बात कर किसानों के साथ धोखा दिया गया है। अब उस गरीब किसान की जमीन खरीदने की तैयारी है। कृषि विधेयक लाकर भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद कर रही है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के हित में जो व्यवस्थाए की भाजपा सरकार ने उन्हे बर्बाद कर दिया अखिर बेचारा किसान क्या करे? किसान आत्म हत्या करने को मजबूर हो रहा है। उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय, कामता प्रसाद यादव, विश्राम पाल, झितिज वर्मा, मो. जावेद, सीता सरन, मोहित यादव, धीरज रावत, जैदपुर चेयरमैन मो. रियाज, गोलू रावत, पवन यादव, रवि यादव समेत आदि लोग थे।

सपा युवजन सभा ने दिया धरना

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में समाजवादी युवजन सभा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आशीष सिंह आर्यन के निवास स्थित आवास विकास बड़ा पार्क पर किसानों के सम्मान के लिए किसान विरोधी बिल के लिए किसानों के भारत बंद के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया उसके उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि सरकारी धान केंद्रों पर बिचैलिया और भाजपा के नेताओं का धान खरीदा जा रहा है आम किसानों ने पौने दाम पर धान बेच रहे हैं गन्ने की पिराई सत्र चालू है लेकिन सरकार ने चीनी मिल मालिकों के दबाव में गन्ने का समर्थन मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया है नए कृषि कानून लागू होने से कृषि क्षेत्र में किसानों की स्वयं ता छीन जाएगी और किसान पूजी पतियों के हाथ की कठपुतली बन कर रह जाएगा छोटा जानवरों ने किसानों की नींद बर्बाद कर दी है और भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है खेतों में पुआल अवशेष जलाने पर किसानों के साथ मुजरिम जैसा व्यवहार करके अवैध वसूली की जा रही है किसानों को चैतरफा लूटा जा रहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नारा दिया है कि किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ इस नारे के साथ समाजवादी पार्टी दिल्ली में किसान आंदोलन को पूरा समर्थन करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सद्दाम हुसैन, शाहिद खान साहब, मनोज वर्मा, सोनू यादव आदि समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स

 

 

Don`t copy text!