अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, एक जख्मी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर दर्दनाक हादसे मे एक युवक की मौत हो गयी वही दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, कोटवाधाम-कोटवासडक मार्ग पर अमनियापुर गांव के पास ये हादसा हुआ जहा बड़े बाबा दरबार मे प्रसाद चढ़ा कर बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात ट्रक ने रौंद डाला । दुर्घटना मे बाइक चला रहे राजन यादव पुत्र श्यामलाल निवासी सआदतगंज कोटवासडक थाना रामसनेही घाट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा युवक श्रवन यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर पहुची पुलिस ने उपचार के लिए भेजा है । हादसे के बाद घने कोहरे का लाभ उठा कर ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। बदोसरांय पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनाम भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

