किसान यूनियन ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर चीनी मिल के पास प्रधानमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारित की गई किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को सम्बोधित 7 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी रूदौली विपिन कुमार सिंह को चीनीमिल रौजागांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की सरकार द्दारा पारित किए तीनो बिल (अध्यादेश)किसान विरोधी हैं इसमें कोई भी बिल किसानों के हित में नहीं है ऐसे किसान विरोधी विल को भारत सरकार तत्काल वापस ले।अब किसान जाग चुका है जब तक किसान विरोधी विल वापस नहीं लिया जाएगा तब तक अब यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।श्री दिनेश दूबे ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाया जाये किसान आयोग का गठन किया जाये।पुलिस के जवानों का वेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक के बराबर किया जाना चाहिए।स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाये और वृद्ध किसान एंव महिलाओं की पेंशन पांच सौ रुपये से बढ़ाकर पाँच हज़ार किया जाये।गन्ने का समर्थन मूल्य कम से कम पांच सौ रुपये प्रति कुंतल किया जाये।भाकियू के धरना प्रदर्शन को देख रौजागांव चीनी मिल गेट के सामने उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी डाक्टर धर्मेन्द्र यादव,कोतवाल रुदौली कृष्णकांत यादव सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स के जवान मुस्तैद रहे।उक्त अवसर पर भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दूबे,लक्ष्मीकान्त द्विवेदी, राजकरन यादव,अजीत कुमार मिश्रा,कनक कुमार तिवारी,रवीश कुमार पाण्डेय,बृजेश तिवारी,रविशंकर पाण्डेय,सोनू साहू,मालती देवी,आयशा बानो,मोहम्मद शरीफ,डॉ धर्मेन्द्र सहित किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसान यूनियन के समर्थन में अधिवक्ताओं ने भी सौंपा मांगपत्र

किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे जैसे ही तहसील प्रांगण पहुंचे तभी तहसील रूदौली के अधिवक्ताओ ने अधिवक्ता एकता ज़िंदाबाद,किसान यूनियन ज़िंदाबाद व किसान विरोधी बिल वापस लो के नारों के साथ प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र एसडीएम रूदौली को सौंपा।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ हैउचित माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री को भेजा जा रहा है।इस अवसर पर धनीराम यादव,उदय राज यादव,शिव मूर्ति शर्मा,मोहम्मद अहमद,चंद्रभान सिंह चौहान,बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष कुलभूषण यादव,महामंत्री कृष्ण मगन सिंह,अफसर रज़ा रिज़वी,अब्दुल हई खान,प्रमोद द्वेदी,मो0 फहीम खान,शकील अहमद,अजय यादव,चौधरी अजीमुद्दीन,साहेब सरन वर्मा,इंदरजीत सिंह,अली हैदर,राम भोला तिवारी,वेद तिवारी,गया शंकर कश्यप,गोविन्द प्रताप सिंह,देवेन्द्र श्रीवास्तव,शाह अदनान,संतोष कुमार पांडेय,मो0 कलीम,संतोष श्रीवास्तव,इम्तियाज़ अहमद,हरिशचंद्र,रमेश सिंह,बालेन्द्र सिंह,वक़ार आलम आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!