बिना ई सुविधा वाले बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन किया जाये संकुल भिलवल की मासिक बैठक हुई संपन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। दिसंबर माह के के पी आई के क्रम में निर्धारित लक्ष्य की सम्प्राप्ति एवं शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु शिक्षक संकुल भिलवल की मासिक बैठक आज प्राथमिक विद्यालय मकनपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में ए आर पी व शिक्षक प्रतिनिधि शिव सागर सिंह, अनीता गुप्ता व सुभाष चन्द्र द्वारा विभिन्न बिन्दुओं जैसे ई-पाठशाला,मोहल्ला पाठशाला ,दीक्षा व रीड एलान्ग ऐप आदि के नियोजित क्रियान्वयन से दिसंबर माह के निर्धारित के पी आई का अपेक्षित लक्ष्य पूर्ण करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल द्वारा ई.पाठशाला की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बिना ई सुविधा वाले बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर चिन्हांकन किया जाय। नियोजित क्रम में सभी बच्चों को मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से पढ़ाया जाय तथा दिए गए निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 गाइड लाइन के अनुपालन के साथ अपेक्षित अधिगम स्तर की संप्राप्ती हेतु योजनाबद्ध क्रियान्वयन किया जाय। इसके साथ साथ श्री शुक्ल द्वारा एक माह से संचालित मोहल्ला पाठशाला के आरंभिक आकलन हेतु 21 दिसंबर को अपेक्षित लक्ष्य आधारित कक्षा 3 से 8 तक लिखित परीक्षा आयोजित कराने के भी निर्देश दिए गए।मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत प्रेरणा लक्ष्य की सम्प्राप्ति एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु कंपोजिट स्कूल शाहपुर सिदवी टीम द्वारा अपने विद्यालय में किए गए नवाचारों को प्रस्तुत किया गया। शिक्षक संकुल संतोष श्रीवास्तव ,कामना वाजपेई ,सुनीता शर्मा ,चंद्रेश कुमार, के आर पी डी. एन. पांडेय ने भी प्रेरक विद्यालय बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। बैठक में न्याय पंचायत भिलवल के सभी विद्यालयों के सम्मानित गुरुजनों ने प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर सीमा अवस्थी ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया,कामना वाजपेई ने क्विज के माध्यम से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा शिक्षक संकुल सुनीता शर्मा द्वारा विद्यालय कार्य योजना का मॉडल प्रस्तुतीकरण भी किया गया। अंत में बैठक का समापन वरिष्ठ ए आर पी व अध्यक्ष शिवसागर सिंह व डॉ.अनीता गुप्ता के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ कि त्रिवेदीगंज ब्लॉक को प्रेरक ब्लाक बनाने हेतु हम सभी मिलकर अथक प्रयास करेंगे।

 

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!