किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूर्व सैनिक उतरेगा मैदान में: मेजर जयप्रकाश
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स
बाराबंकी। वेटरन्स एसोसिएशन (पूर्वसैनिक संगठन) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी सूबेदार मेजर जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि किसानों के मुद्दों को सरकार द्वारा नही सुने जाने व उनके ऊपर बल का प्रयोग किये जाने पर किसानों के हितों की रक्षा हेतु पूर्व सैनिक संगठन श्वेटरन्स एसोसिएशन जिसे संत समाज का बड़ा समर्थन प्राप्त है, वह अपने नारा किसानों के सम्मान में अब सैनिक-संत मैदान मेंश् उतरने को तैयार है। आगे जयप्रकाश ने बताया कि किसान सरकार से कुछ नही माँग रहे हैं सरकार द्वारा किसानों को जो सुविधा दी जा रही है उसे किसान लेने को तैयार नही हैं तो जबरदस्ती यह सुविधा क्यो दी जा रही है। सरकार द्वारा किसानों के पक्ष में या विपक्ष में बनाया गया तीनों बिल अबिलम्ब वापस लेना चाहिए क्योंकि इसे वापस लेने में सरकार का कुछ नुकसान नही हो रहा है और एमएसपी निर्धारण तथा एमएसपी से कम दरों पर किसानों का उत्पाद लेने वाले उधोगपतियों पर सजा का प्रावधान हो, अगर सरकार ऐसा नही करती है तो पूर्वसैनिक भी किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे इसके लिए, वेटरन्स एसोसिएशन श् के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी एम एल सोनी ने सहमति जाहिर की है। इसके साथ ही वेटरन्स एसोसिएशन के संरक्षक महामंडलेश्वर महंत हनुमानदास महाराज ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की माँग न मानना व उनके ऊपर बल के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाना बर्दास्त नही किया जाएगा और यदि भारत सरकार किसानों की मांग नहीं मानती है तो संत समाज भी पूर्व सैनिकों के साथ किसानों का साथ देने के लिए उनके आंदोलन में भाग लेगा।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स

