बाराबंकी। बीती रात गाँव में आई बारात को सड़क किनारे खड़े देख रहे दो मासूम पर अनियत्रित कार ने रौदते हुवे पेड़ से जा टकराई। कार में सवार नशे में बताये जा रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायल मासूम और कार में फसे लोगो को बहार निकाल कर पास के सीएससी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहाँ पर सभी की की हालत को देखते हुवे उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों मासूमो की मौत हो गई और बाकी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सफदरगंज के ग्राम परसा में शुक्रवार की रात रामकुमार के घर बदोसराय के ग्राम अमरा कठोर से बरात आ रही थी। बरात को देखने के लिये सुबेचंद्र का पुत्र अतुल 10 वर्षीय और राम सिंह का पुत्र अर्जुन 11 वर्षीय जो दोनों सगे चचेरे भाई थे जो सड़क के किनारे खड़े हुवे थे तभी बदोसराय की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही इंडिगो कार रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 41 जेड 6523 ने रौदते हुवे पेड़ से जा टक्कराई जिसके चलते अतुल और अर्जुन घायल हो गए तो कर में सवार तीन व्यक्ति अजीत पुत्र भगवती प्रसाद ,ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र रघुपति निवासी गण हुसैनाबाद थाना नगराम लखनऊ व बृजेश पुत्र अशोक वर्मा निवासी कपूरथला थाना अलीगंज लखनऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से पीआरबी व थाने की सेकंड मोबाइल व एंबुलेंस 108 से पास के सीएससी में भर्ती कराया जहाँ पर सभी की हालत खराब होने से जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ पर इलाज के दौरान अतुल और अर्जुन की मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कार सवार अजीत, ज्ञानेंद्र, बृजेश को लखनऊ रेफर कर दिया। इधर अतुल और अर्जुन की मौत से गाँव में कोहराम मंच गया। दोनों बच्चो की मौत की सूचना मिलते ही पहुची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार कार मे सवार सभी लोग शराब के नशे में थे जिसमें इंडिगो कार चला रहे ड्राइवर ने ज्यादा शराब का सेवन किया हुआ था। जिसके कारण लापरवाही से गाडी चलाने के चलते एक ही घर के दो मासूमो की जाने गई है। फिलहाल क्षेत्रीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

