भेलसर(अयोध्या)मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मानवाधिकार आयोग गठित हैं।परन्तु मानवाधिकार सिर्फ पुस्तकों में सजा है।इसके आदेशों के अनुपालन के लिए सरकार को समग्र नीति बनानी होगी।यह बातें अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन पटरंगा द्वारा आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि पधारे बसपा नेता गया शंकर कश्यप ने कही।
श्री कश्यप ने मानवाधिकार और नैतिक मूल्यों के संबंध के बारे में चर्चा करते हुए मानवाधिकारों की जड़ों को अत्यंत प्राचीन बताया।कहा मानवाधिकार एक नैसर्गिक अधिकार है।फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक तबस्सुम सिद्दीकी ने मानवाधिकार के बारे में लोगों को जागरूक किया।सेमिनार की अध्यक्षता मो0 शब्बीर व संचालन मदन गुप्ता ने किया।सेमिनार में मुख्य रूप से रोहित,रजनीश कश्यप,यार मो0,कल्लूरुखसाना,रिज़वाना,अफसाना सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Related Posts

