भेलसर(अयोध्या)विकासखंड रुदौली के ग्राम मदारपुर में आयोजित “मदारपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट”में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता/वरिष्ठ पत्रकार नितेश सिंह का आयोजक मोहम्मद अनस अपने साथियों के साथ स्वागत किया तथा ग्राउंड पर समस्त क्रिकेट कमेटी ने आमंत्रित किया। जहाँ श्री सिंह जी ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया तथा मैदान में उतरकर एक दो बड़े शॉट भी लगाये।दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। समाजसेवी ने दूर दराज से आये तमाम युवाओं व दर्शकों का हौशला आफजाई किया तथा उन्होंने कहा क्रिकेट व अन्य खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है क्रिकेट खेलने से हमारी शरीर निरोगी के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करती है।उन्होने कहा हमारे भारत देश व दुनियाँ में क्रिकेट का एक अलग महत्व है युवाओं का लोकप्रिय खेल है।पढ़ाई के साथ-साथ युवा साथियों को क्रिकेट भी खेलना चाहिए।उन्होंने कहा मैं कामना करता हूं हमारे जितने भी साथी मैदान में हैं व जितने भी साथी इस खेल में रुचि रखते है व खेलते है सभी एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर हमारे क्षेत्र व हमारी विधान सभा का नाम रोशन करें।
उनके साथ जावेद खाँ,एजाज खाँ,इन्जीनियर मुस्ताक,मो अनीश खाँ,मो• अनस,अबू तालिब,चांद खाँ,मास्टर सुफियान खान,हाफ़िज अबू बकर,समीर खाँ,हिमांशु गुप्ता,अलीशान,शादान,लुकमान,नितीश गुप्ता,समसू खाँ,नूर आलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Related Posts

